देसी गर्ल प्रियंका ने निक जोनस संग हिंदी -पंजाबी गानों पर लगाये जोरदार ठुमके ,वायरल हुआ कपल का डांस विडियो

ग्लोबल एक्ट्रेस के तौर पर दुनिया भर में अपनी जबरदस्त पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है | इन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी अदाकारी का जादू बिखेर कर बेशुमार नाम और शोहरत कमाया है और मौजूदा समय में प्रियंका चोपड़ा सिनेमा इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं| वहीं इन दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल ‘को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है | एक्ट्रेस किए वेब सीरीज हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है जो कि दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और वही अपने इस वेब सीरीज को लेकर प्रियंका चोपड़ा लगातार चर्चाओं में छाई हुई है|

इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में प्रियंका और उनके पति निक जोनस का एकदम अलग सा अंदाज देखने को मिल रहा है| निक और प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया है और इंटरनेट की दुनिया में इस कपल का यह वीडियो खूब धमाल मचा रहा है तो आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस वीडियो में क्या खासियत है|

देखें विडियो :

निक जोनस ने किया प्रियंका चोपड़ा संग डांस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है और इसी बीच निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि जमकर वायरल हो रहा है | इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपने विदेशी पति निक जोनस के साथ हिंदी और पंजाबी गानों पर जोरदार ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है और इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की बहुत ही एनर्जेटिक अंदाज में प्रियंका के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं| सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक का यह देसी डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर कपल के फैंस खूब सारा कमेंट भी कर रहे हैं|

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक है | निक और प्रियंका इंडस्ट्री के पावर कपल के तौर पर भी जाने जाते हैं| प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई थी और अब यह कपल एक प्यारी सी बेटी के मम्मी पापा भी बन चुके हैं और यह दोनों अपनी बेटी के साथ बेहद खुशहाल पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए अपनी जिंदगी में अपनी पहली संतान के रूप में एक बेटी का स्वागत किया था जिसका नाम इन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है| प्रियंका अक्सर ही अपनी बेटी मालती के साथ प्यारी-प्यारी तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ भी शेयर करती रहती है और एक्ट्रेस की तरह ही उनकी बेटी मालती भी काफी ज्यादा चर्चा में बनी रहती हैं|